29 अप्रैल 2020 को क्या होने वाला है धरती पर?

0

29 अप्रैल 2020 को क्या होने वाला है धरती पर?(What is going to happen on 29 April 2020 on earth?):-29 अप्रैल का दिन चर्चाओं में है। एक उल्‍का पिंड यानी एस्‍टेरॉयड पृथ्‍वी के निकट से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों और आम लोगों सभी के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। यह बेहद तेज है और विशाल भी। करीब 1.2 मील चौड़ा यह पिंड अपने निर्धारित समय पर बिजली की गति से तेजी से नजदीक आता जा रहा है। ठीक 29 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे यह हमारी धरती के करीब होगा।

What is going to happen on 29 April 2020 on earth?

What is going to happen on 29 April 2020 on earth?

एक विशाल लघु ग्रह के धरती से टकराने का खतरा अब लोगों को परेशान कर रहा है। यह 29 अप्रैल को हमारी धरती के निकट पहुंच रहा है।

अब इस पूरे मामले के सच तक पहुंचते हैं। जहां तक 29 अप्रैल 2020 की बात है, यह बात एकदम सच है कि इस दिन एक Asteroid हमारे सौर मंडल से गुज़रेगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस समय यह पृथ्‍वी के निकट से गुजरेगा तब उसकी यहां से दूरी करीब 4 मिलियन किमी यानी 40 लाख किमी होगी। इस Asteroid की गति पृथ्‍वी के पास से गुजरते समय 20 हजार मील प्रति घंटा हो जाएगी।

यह उल्‍का पिंड धरती से टकराएगा या नहीं, इस पर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों ने आश्‍वस्‍त किया है कि यह सुरक्षित फासले से पृथ्‍वी के पास से गुजर जाएगा और पृथ्‍वी बच जाएगी।

वैज्ञानिकों ने इस ग्रह के पृथ्‍वी से टकराने व तबाही आने के दावों को नकारा है। इनका कहना है कि लघुग्रह पृथ्‍वी से बहुत दूर से गुजरेगा।

महर्षि सद्गुरु सदफाल देव जी महाराज त्रिलोकदर्शी हैं या नहीं? Maharshi Sadguru Sadafal dev ji Maharaj is trilok darshi or not?

Top 10 Bhojpuri Actress Name With Hd Images

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =