मोहनियां की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाई | Security Increased After the Incident of Mohania

0

मोहनियां की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाई | Security Increased After the Incident of Mohania:-नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल किए जाने को मोहनियां में मचाए गए बवाल की घटना के बाद भभुआ शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां के हर तिराहे-चौराहे पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां कैमूर के अलावा पटना बक्सर, भोजपुर व रोहतास जिलों के पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जवान शहर की सड़कों व गलियों में गश्त लगा रहे हैं। वरीय पुलिस अधिकारी भी शहर में वाहनों से लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। शहर के प्रमुख स्थलों की निगरानी तेज कर दी गई है। शहर के एकता चौक पर भोजपुर जिला के मुख्यालय डीएसपी मुरारी कुमार व रोहतास जिला के बिक्रमगंज एसडीपीओ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवान ड्यूटी बजा रहे थे। इसी तरह पटेल चौक, जेपी चौक, सीवों चौक पर भी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उनके साथ भी जवान तैनात किए गए हैं।

Security Increased After the Incident of Mohania

एसपी के निर्देश पर शहर की मुख्य सड़क पर नगर थानाध्यक्ष रामानंद मंडल, सोनहन थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस अफसरो के नेतृत्व में बीएमपी व जिला पुलिस के जवान चौकसी बरत रहे हैं।

दौड़ लगा रहीं हुटर व सायरन बजाती गाड़ियां :

भभुआ शहर की मुख्य सड़को पर हुटर व सायरन बजाते वाहन से एसडीओ जन्मेजय शुक्ल, एएसपी सह मुख्यालय डीएसपी अनंत कुमार, अभियान एएसपी राजीव रंजन सिंह, बीडीओ शशिकांत शर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर शहर में लगातार गश्त लगा रहे हैं। कैमूर पुलिस का दंगा नियत्रण दस्ता के जवान भी विशेष बाइक से शहर की सड़कों व गलियों में गश्त लगा रहे हैं। जिले के संवेदनशील जगहों पर शेरनी दस्ता को तैनात किया गया है।

सबकुछ सामान्य है भभुआ में :

जिला मुख्यालय भभुआ में सब कुछ सामान्य है। रोज की तरह दुकानें खुली हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी यहां बाजार करने आ रहे हैं।

बस, टैक्सी, सवारी वाहन, टेम्पो, ई-रिक्शा आदि चल रहे हैं। शहर के सभी निजी व सरकारी स्कूल-कॉलेज खुले हुए हैं। कोचिंग में भी छात्र-छात्राएं पढ़ने आ-जा रहे हैं। फिर भी किसी तरह का बवाल न हो इसलिए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है।

नेट बंद होने से आमजन हुए परेशान

भभुआ। मोहनियां में गुरुवार को हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने कैमूर में इंटरनेट सेवा बंद करा दिया है। इससे गुरुवार की देर शाम से ही लोग परेशान हैं। कालेजों में स्नातक भाग एक का ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जा रहा था। नेट सेवा बंदर रहने से यह कार्य प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को हुई। वार्ड 18 के छात्र अंकित कुमार व मनीष कुमार ने बताया कि लैपटॉप के माध्यम से बीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार की देर शाम से नेट सेवा बंद होने से पठन-पाठन बंद है। वार्ड 19 के अनिल केशरी ने बताया कि उनका भाई दिल्ली में रहकर स्वरोजगार कर रहा है। भाई के साथ ही माता-पिता रह रहे हैं। रोजाना सुबह व शाम वीडियो कॉलिंग कर उनसे बात करते थे। लेकिन, नेट सेवा बंद होने से शुक्रवार की सुबह माता-पिता से ऑफलाइन बात करनी पड़ी। (हि.सं.)

अनुमंडल की सीमा पर वाहनों की सघन जांच

भभुआ। मोहनियां में हुए बवाल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अनुमंडल की सीमा रतवार गांव के पास स्थित दुर्गावती नदी पुल पर भभुआ से मोहनियां की ओर जाने वाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों की सघन जांच कर रहे हैं। अफसरों द्वारा वाहनों में सवार लोगों का नाम, पता व किस कार्य से कहां जा रहे हैं की जानकारी लेकर पंजी में उनकी विवरणी दर्ज की जा रही है। गैंगरेप मामले में आगे किसी तरह का बवाल न हो इसके लेकर प्रशासन चौकस होकर हर बिंदु पर काम कर रहा है। (हि.सं.)

POPULAR POST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =