बाइक पोल में टकराने से सिविल कोर्ट कर्मी की मौत, दोस्त घायल

0

बाइक पोल में टकराने से सिविल कोर्ट कर्मी की मौत, दोस्त घायल(Civil court worker dies after hitting bike pole, friend injured):- भगवानपुर सड़क पर स्थित एसवीपी कॉलेज के पास गुरुवार की रात ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हुई बाइक के पोल में टकराने से उस पर सवार सिविल कोर्ट भभुआ के कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के डबढि़या गांव निवासी लवकुश सिंह का पुत्र प्रिस कुमार बताया जाता है। जबकि घायल भभुआ थाना क्षेत्र के ही नींबी गांव निवासी स्व मदन पांडे का पुत्र नचकू पांडेय है।

Civil court worker dies after hitting bike pole friend injured

princ kumar

Civil court worker dies after hitting bike pole friend injured

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लाई। जहां प्रिस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नचकू को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शाम में दोनों बाइक से भगवानपुर दोस्त से मिलने गए थे। वहां से दोनों रात लगभग दस बजे वापस लौट रहे थे। बाइक प्रिस चला रहा था। भभुआ आने के दौरान एसवीपी कॉलेज के समीप ब्रेकर पर बाइक उछलकर अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे पोल में टकरा गई।

princ kumar2

इससे मौके पर ही दोनों गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सदर अस्पताल ले आई। बताया जाता है कि प्रिस कुमार 9 जून 2017 में सिविल कोर्ट में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर नियुक्त हुआ। फिलहाल वह जिला जज के आवास पर कार्य कर रहा था। वहीं नचकू पांडेय कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से आया था। भभुआ नगर के पटेल चौक के पास घर नजदीक होने के कारण दोनों दोस्त थे। घटना के बाद डबढि़या गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

princ kumar3

बताया जाता है कि प्रिस पढ़ने में काफी तेज था। प्रिंस कुमार शायरी के बहुत ज्यादा शौकीन थे। अपने घर का जिम्मेदार लड़का भी थे । प्रिंस कुमार तीन भाई थे। बड़े भाई का नाम दीपू सिंह है और छोटे भाई का नाम बल्टू सिंह है। वह तीन भाइयों में माझिल था। उसकी एक बहन भी है। गुरुवार की रात ही पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को गांव ले गए। जहां से दाह संस्कार के लिए शव को बनारस ले जाया गया।


Read More:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + seventeen =